लातेहार में JJMP का उग्रवादी गिरफ्तार, एसपी अंजनी अंजन को मिली थी गुप्त सूचना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: पुलिस ने उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सक्रिय उग्रवादी विपिन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा, पांच राउंड जिंदा गोली, एक खाली खोखा और एक इंसास राइफल की मैगजीन बरामद की है।

बरवाडीह के एसडीपीओ दीलू लोहरा ने मंगलवार को बरवाडीह थाना में बताया कि एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के एरिया कमांडर सूरजजी के दस्ते के कुछ सदस्य बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा हाई स्कूल के पास मौजूद हैं।

सूचना पर उनके नेतृत्व में सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी, थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने कार्रवाई कर जेजेएमपी के उग्रवादी को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में गिरफ्तारी उग्रवादी ने कई मामलों का खुलासा भी किया गया है।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि उनके आसपास किसी भी असामाजिक तत्व, अपराध और नक्सलवाद को बढ़ावा देने वालों की गुप्त सूचना दें। पुलिस उनके खिलाफ तत्परता से कार्रवाई करेगी।

अपराध पर लगाम लगाने के लिए आम लोगों का सहयोग बहुत ही जरूरी है।

Share This Article