सौतेले बेटे ने की मां की हत्या, घटना के बाद हुआ फरार

मृतिका के भाई रामू सिंह ने बताया कि बराबर सौतेले बेटे और मां के बीच झगड़ा झंझट होते रहता था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: मनिका प्रखंड क्षेत्र के सरगमदाग में एक सौतेले बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या (Mother’s Murder) कर दी। वही घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार होने में सफल रहा।

अक्सर होता था दोनों में झगड़ा

मृतिका के भाई रामू सिंह ने बताया कि बराबर सौतेले बेटे और मां के बीच झगड़ा झंझट होते रहता था। रात्रि में भी सौतेले बेटे और मां के बीच झगड़ा हुआ था।

उसने आशंका व्यक्त किया कि इस दौरान गुस्से में आकर बेटे ने मां का गला दबा दिया जिस कारण उसकी मौत (Death) हो गई।

मजदूर थी मृतका

मृतक महिला का नाम बुधनी कुंवर बताया गया है। वह मेहनत मजदूरी कर के जीवन यापन करती थी।

पुलिस की पड़ताल जारी

घटना के सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। और मामले की तहकीकात करते हुए शव (Dead Body) को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share This Article