Latest Newsझारखंडहम संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करें: धर्मपाल सिंह

हम संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करें: धर्मपाल सिंह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: राज्य के प्रत्येक जिले में संगठन और संगठनात्मक कार्यों को और गति प्रदान करने के लिए झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के प्रत्येक जिले के प्रवास कार्यक्रम के तहत आज धनबाद जिला महानगर का दौरा हुआ।

इस निमित्त भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चा के जिलाध्यक्ष की बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार संगठन की बैठक राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर, जिला स्तर और मंडल स्तर की होती है उसी प्रकार नियमित रूप से शक्ति केंद्र स्तर और बूथ स्तर तक होनी चाहिए। सबका साथ सबका विकास के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

बूथों तक सर्व स्पर्शी भाजपा बनाने का कार्य करें।

संगठन महामंत्री सिंह ने कहा कि नए सत्र में हमें जिम्मेदारी मिली है, यह हमारा सौभाग्य है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में हमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त हुई है।

हम संगठन द्वारा प्राप्त निर्देश का अनुसरण करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करें। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।

राष्ट्रवाद कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। अंत्योदय भाजपा का लक्ष्य है। बूथ की इकाई सबसे महत्वपूर्ण है। बूथ इकाई से कार्यकर्ता का निर्माण होता है इसलिए सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी भाजपा की झलक बूथों पर होनी चाहिए।

नए कार्यकर्ता निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आम जनता के बीच में जाएं। हम परिश्रम पूर्वक अपने कार्यकर्ता का दायित्व निभाए।

जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का हम सभी के बीच में आना और मार्गदर्शन देना हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...