HomeUncategorizedLIC ‎निवेशकों को डिविडेंड और बोनस शेयर बांटने का प्लान

LIC ‎निवेशकों को डिविडेंड और बोनस शेयर बांटने का प्लान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC Plan) अपने ‎निवेशकों को डिविडेंड या बोनस शेयर जारी करने की योजना बना रहा है।

सूत्रों के मुता‎बिक LIC अपने निवेशकों को डिविडेंड या बोनस शेयर देने की घोषणा कर सकती है।

इसके लिए निर्धारित फंड में पॉलिसीधारकों के फंड से लगभग 22 अरब डॉलर स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है।

दरअसल LIC अपने शेयर की कीमतों में सुधार के लिए यह कदम उठाने पर विचार कर रही है ताकि शेयर में निवेशकों का भरोसा कायम रहे। LIC का शेयर इस साल मई में शेयर बाजार में लिस्टेड हुआ था।

लिस्टिंग के बाद से अब तक शेयर में 35 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है, जिससे निवेशकों 2.23 अरब रुपए का नुकसान हुआ है।

एक अधिकारी के अनुसार एलआईसी निर्धारित फंड (LIC Fixed Fund) में पॉलिसीधारकों के फंड से लगभग 22 अरब डॉलर ट्रांसफर करने की योजना बना रही है। यह नॉन-पार्टिसिपेट वाले कुल फंड का छठवां हिस्सा हो सकता है।

LIC का IPO देश का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू था

इस प्र‎क्रिया के पूरा होने के बाद भारतीय जीवन बीमा निगम की कुल संपत्ति लगभग 105 अरब रुपए के मौजूदा मूल्य से लगभग 18 गुना बढ़ जाएगी। हालांकि एलआईसी और वित्त मंत्रालय ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

भारतीय जीवन बीमा निगम इस साल 17 मई को शेयर बाजार (Share Market) में लिस्टेड हुई थी। लिस्टिंग के बाद से स्टॉक में लगातार गिरावट हावी रही।

LIC का शेयर IPO के इश्यू प्राइस 949 रुपए के स्तर तक भी नहीं जा सका है। शुक्रवार को स्टॉक 592.50 रुपए पर बंद हुआ।

LIC के शेयर में 35 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा चुकी है। LIC का IPO देश का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू था। इस कंपनी ने सरकार ने अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपए जुटाए थे।

spot_img

Latest articles

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...

खबरें और भी हैं...

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...