नेतरहाट में दिखा वज्रपात का कहर, 3 लोग हुए घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: नेतरहाट (Netarhat) के ग्राम लूरूगुमी खुर्द में दोपहर करीब दो बजे वज्रपात (Thunderclap) की चपेट में आने से 3 लोगों घायल हो गए।

बता दें की घायलों में सूरज तुरी पिता रंणतो तुरी, कार्तिक सिंह पिता भुनेश्वर सिंह और महदिहन बीबी पति इस्लाम मियां शामिल हैं।

वहीँ घटना के बाद सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 वाहन से लातेहार (Latehar) इलाज के लिए भेजा गया।

वज्रपात से बचने के लिए लिया पेड़ का सहारा

जानकारी के अनुसार सभी लोग बारिश होने के कारण गांव के पास एक बरगद पेड़ के नीचे छिप गए थे।

इसी क्रम में अचानक तेज़ बारिश के साथ हुई वज्रपात का सभी शिकार हो गये।

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने से अक्सर बरसात के समय वज्रपात होने की संभावना बनी रहती है।

ताड़िक चालक हैं ज़रूरी

घटना स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर लुरूगुमी खुर्द स्कूल स्थित है। ऐसे में विद्यालय में ताड़िक चालक होना ज़रूरी है।

ग्रामीणें ने बताया कि अगर स्कूल में ताड़िक चालक लगा हुआ रहता तो ऐसी घटना शायद नहीं होती।

Share This Article