रांची में खेलगांव से शराब लदा ट्रक बरामद, चार गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी में रांची में वरीय पुलिस अधीक्षक की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब (Liquor) की बड़ी खेप बरामद की है।

बरामद शराब के गोरखधंधे का तार पंजाब के शराब माफिया से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में सुरेश प्रसाद नामक शख्स के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

रांची पुलिस कर सकती है पंजाब पुलिस से भी संपर्क

फिलहाल सभी अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक की सूचना पर कार्रवाई करते हुए खेलगांव (Khelgaon) लालगंज घर से छापामारी कर दो ट्रक शराब बरामद किए हैं। जिसे बिहार भेजने की तैयारी की जा रही थीं।

पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार शराब माफिया पिछले कई महीनों से शराब मंगाकर तस्करी कर रहे थे। पूरी मामले में रांची पुलिस पंजाब पुलिस (Punjab Police) से भी संपर्क कर सकती है।

Share This Article