लोहरदगा DC से मिले JNV जालना महाराष्ट्र के विद्यार्थी

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त से जिला प्रशासन के कार्य करने के तौर-तरीकों को विस्तार से जाना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: महाराष्ट्र राज्य के जालना जिला के परतूर शहर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी (Jawahar Navodaya Vidyalaya students) आज उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण (Dr. Waghmare Prasad Krishna) से मिले।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त से जिला प्रशासन के कार्य करने के तौर-तरीकों को विस्तार से जाना। साथ ही भारतीय सिविल सेवा (Indian Civil Services) को कॅरियर के रूप में चुने जाने के लिए आवश्यक तैयारियों को जाना।

छात्र-छात्राओं को कक्षा नौवीं की पढ़ाई के लिए हिंदी भाषी क्षेत्र के विद्यालय में भेजा गया

उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं को भारतीय सिविल सेवा (Indian Civil Services) को कॅरियर के रूप में चुनने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी।

साथ ही कॅरियर के चुनाव में अभिभावकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उपायुक्त ने सिविल सेवा की तैयारी में दसवीं, 12वीं और स्नातक की शिक्षा की महत्ता को बताया।

इस मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navoday Vidyalay) के प्रधानाचार्य AC झा, विज्ञान विषय की शिक्षिका कुमुदिनी प्रसाद और जवाहर नवोदय विद्यालय, परतूर, जालना के 18 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी छात्र-छात्राओं को कक्षा नौवीं की पढ़ाई के लिए हिंदी भाषी क्षेत्र के विद्यालय में भेजा गया है।

Share This Article