Homeझारखंडरामेश्वर उरांव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मैनिफोल्ट प्लांट का किया उद्घाटन

रामेश्वर उरांव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मैनिफोल्ट प्लांट का किया उद्घाटन

Published on

spot_img

लोहरदगा: मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में 25 बेड के लिए मैनिफोल्ड प्लांट का उद्घाटन किया गया।

इस दौरान पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का ड्राई रन भी किया गया। इस प्लांट के जरिये एक बार में 12 भरे हुए ऑक्सीजन सिलिंडर से अस्पताल में पाईपलाइन के जरिये ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है।

मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में झारखंड ने बेहतर कार्य किया। कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए देश में सबसे अच्छी व्यवस्था थी।

इस जिले में पर्याप्त रूप से ऑक्सीजनयुक्त बेड हैं। जिले में उपायुक्त के नेतृत्व में अब तक सदर अस्पताल और चिरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएसए ऑक्सीजन प्लान्ट स्थापित किया जा चुका है।

मंत्री ने कहा कि पीएसए प्लांट से बिजली चले जाने के बाद भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी जिससे मरीजों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

ऑक्सीजन प्लांट में जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है।जिले के अस्पतालों में कुल 179 बेड ऑक्सीजन पाइपलाइन से जोड़े गए हैं।

जिससे जिला कोविड वेरिएन्ट के निदान के लिए तैयार है। डॉ उरांव ने लोगों से अपील की है कि नियमित रूप से मास्क पहनें।

अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। कोविड गाइडलाइंस का पालन करते रहें।

उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध,

उपाधीक्षक डॉ शम्भूनाथ चौधरी,डी टी ओ अमित बेसरा,डी एस ओ प्रवीण केरकेट्टा,डी डब्लू ओ नारायण राम, एपिडेमियोलॉजिस्ट प्रशांत चौहान, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत सिन्हा, अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे.

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...