HomeUncategorizedभूख ना लगना एक गंभीर समस्या, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

भूख ना लगना एक गंभीर समस्या, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

spot_img
spot_img
spot_img

Health Care : आजकल लोगों की जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान ही नहीं रहता।

लोग अपने काम में इतने उलझ गए हैं कि उन्हें खाना तक खाने का समय नहीं मिलता है। ना ही उन्हें भूख लगती है। ज्यादातर गर्मी के मौसम में लोगों की भूख मर जाती है।

गर्मी के मौसम में लोगों को खाना खाने से ज्यादा पानी पीना अधिक पसंद होता है। पानी अधिक पी लेने के कारण उन्हें भूख का अहसास ही नहीं होता हैं।

Loss of appetite is a serious problem, follow these home remedies

लेकिन कई बार किसी बीमारी की वजह से भूख लगना बंद हो जाता है। खाना ना खाने की वजह से स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। आजकल गंभीर से गंभीर बीमारियां इन खराब खानपान की वजह से हो रही है। इसलिए भूख लगना आवश्यक है।

आइए जानते हैं भूख को बढ़ाने के घरेलू नुस्खे।

जानें क्या है वो 8 घरेलू नुस्खे

काली मिर्च

अगर आपको भूख नहीं लगती है तो आपको काली मिर्च (black pepper) का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही भूख भी खुलती है।

Loss of appetite is a serious problem, follow these home remedies

काली मिर्च पेट में गैस संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है। इसके लिए कुछ दिनों तक गुड़ के साथ काली मिर्च का सेवन करना चाहिए।

Amla

आंवला (Amla) लिवर और पाचन शक्ति को मजबूत करता है। इसमें विटामिन सी की भी भरपूर मात्र होती है। इसलिए आंवला भूख बढ़ाने में काफी लाभदायक साबित होता है।

Loss of appetite is a serious problem, follow these home remedies

इसके लिए एक कप पानी में दो चम्मच आंवला जूस, दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए।

Coriander

हरी सब्जियां तो वैसे ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन धनिया (Coriander) का सेवन करने से भूख भी खुलती है।

Loss of appetite is a serious problem, follow these home remedies

इसके लिए आध कप धनिया पत्ती ले लेना चाहिए, फिर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पीस लेना चाहिए। इसके बाद इसे छान कर सुबह-सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए।

Fennel Seeds

सौंफ (Fennel Seeds) का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सौंफ सभी उम्र के लोगों की भूख बढ़ाता है। इसलिए रोजाना खाना खाने के बाद आप आधा चम्मच सौंफ खाना चाहिए।

Loss of appetite is a serious problem, follow these home remedies

इसके सेवन से भूख भी बढ़ती है, साथ ही खाना भी आसानी से पच जाता है।

Triphala

त्रिफला (triphala) चूर्ण एक आयुर्वेदिक औषधीय हैं, इसका सेवन भूख बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। साथ ही त्रिफला चूर्ण का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है,

Loss of appetite is a serious problem, follow these home remedies

त्रिफला का सेवन करने से पेट संबंधी कब्ज, गैस जैसी बीमारियां दूर होती है। इसके लिए रोजाना रात में एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए।

Exercise

व्यायाम (Exercise) करना तो शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। व्यायाम करने से शरीर की ऊर्जा खर्च होती है। जिसके बाद हमारा शरीर ऊर्जा मांगता है और वो खाने से ही मिलती है। जिससे आपको भूख भी लगने लगती है।

Loss of appetite is a serious problem, follow these home remedies

कई बार में खाएं खाना

अगर आपको भूख नहीं लग रही है तो आप थोड़-थोड़ा खाना ही कई बार में खाएं। इससे शरीर में खाना खाने की इच्छा पैदा होगी। ऐसा करने से आपको एकदम पेट भरा हुआ नहीं लगेगा और न ही खाना खाने के बाद थकान महसूस होगी।

खाना खाते वक्त न पिएं पानी

Loss of appetite is a serious problem, follow these home remedies

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन खाना खाते वक्त भूलकर भी पानी न पिएं। इससे खाना सही तरीके से नहीं पच पाता है। हमेशा खाने से एक घंटा पहले और एक घंटा बाद में पानी पीना चाहिए।

Disclaimer : यह जानकारी मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर लिखी गई है। News Aroma इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

यह भी पढ़े: नाभि में सरसों का तेल लगाने से इन गंभीर बीमारियों से मिलता है छुटकारा

spot_img

Latest articles

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...

खबरें और भी हैं...