Latest NewsUncategorized‘प्यार-प्यार है, उसमें दीवार नहीं होनी चाहिए’, लव जिहाद पर बोलीं BJP...

‘प्यार-प्यार है, उसमें दीवार नहीं होनी चाहिए’, लव जिहाद पर बोलीं BJP नेता पंकजा मुंडे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: ‘प्यार-प्यार है, उसमें दीवार नहीं होनी चाहिए’, यह बयान BJP की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने लव जिहाद (Love Jihad) के सवाल पर दिया।

जबलपुर में जब पत्रकारों ने उनसे लव जिहाद को लेकर एक सवाल किया तो उन्होंने कहा कि प्यार तो प्यार होता है।

साथ ही उन्होंने यह साफ कर दिया कि लव जिहाद केंद्र सरकार (Central Government) के एजेंडे में नहीं है।‘प्यार-प्यार है, उसमें दीवार नहीं होनी चाहिए’, लव जिहाद पर बोलीं BJP नेता पंकजा मुंडे 'Love is love, it should not have a wall', BJP leader Pankaja Munde said on love jihad

प्यार किसी पाबंदी को नहीं मानता- पंकजा मुंडे

मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में एक Press Conference को संबोधित करते हुए पंकजा मुंडे ने कहा, मेरा मानना है कि प्यार तो प्यार होता है, प्यार कोई दीवार नहीं देखता।

प्यार किसी पाबंदी को नहीं मानता है। अगर दो लोग केवल प्यार के कारण साथ रहते हैं, तो उसका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

हालांकि, अगर किसी महिला को अंतरजातीय विवाह (Interracial Marriage) में फंसाया जाता है, तो इस मुद्दे को अलग तरीके से देखा जाना चाहिए।

दरअसल, 10 जून को कुछ पत्रकारों ने लव जिहाद को लेकर सवाल किया था कि धर्मांतरण की साजिश के नाम पर कुछ वर्गों द्वारा अंतरधार्मिक विवाह (Interfaith Marriage) का विरोध किया जा रहा है।

इसी सवाल के जवाब में उन्होंने यह बयान दिया है।‘प्यार-प्यार है, उसमें दीवार नहीं होनी चाहिए’, लव जिहाद पर बोलीं BJP नेता पंकजा मुंडे 'Love is love, it should not have a wall', BJP leader Pankaja Munde said on love jihad

पंकजा ने की शिवराज सिंह चौहान के इस योजना की तारीफ

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर मुंडे ने दावा किया है कि उनकी पार्टी जीतकर फिर से सत्ता में आएगी।

इस दौरान उन्होंने ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत राज्य की सवा करोड़ महिलाओं को एक-एक हजार रुपये देने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के कदम की भी तारीफ की।‘प्यार-प्यार है, उसमें दीवार नहीं होनी चाहिए’, लव जिहाद पर बोलीं BJP नेता पंकजा मुंडे 'Love is love, it should not have a wall', BJP leader Pankaja Munde said on love jihad

मुंडे BJP की, लेकिन पार्टी उनकी नहीं

महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री मुंडे ने हाल ही में यह कहकर पार्टी से अपनी निराशा का संकेत दिया था कि वह BJP की हैं, लेकिन पार्टी उनकी नहीं है।

मुंडे ने शनिवार को कहा कि वह अपने दिवंगत पिता गोपीनाथ मुंडे के पदचिन्हों पर चलकर BJP की सेवा कर रही हैं।

उन्होंने कहा था कि ‘अभी मैं मंत्री भी नहीं हूं, लेकिन बीजेपी में सचिव हूं।’

2018 में कांग्रेस गठबंधन की बनी थी सरकार

2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 114 सीटों पर जीत हासिल की थी। BJP 109 के साथ दूसरे स्थान पर रही।

लेकिन कांग्रेस निर्दलीय BSP और SP के समर्थन से गठबंधन सरकार बनाने में सफल रही।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...