LPG गैस सिलेंडर आज से 250 रुपये प्रति सिलेंडर हुआ महंगा, चेक करें नया रेट

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आम जनता को सरकारी तेल कंपनियों ने महंगाई का जोरदार झटका दिया है। आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज जारी हो गए हैं। इस बार LPG गैस सिलेंडर के दाम 250 रुपये बढ़ा दिया गया है।

तेल कंपनियों ने यह बढ़ोतरी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में की है, जबकि रसोई गैस सिलेंडर का इस्‍तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्‍ताओं पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

हालांकि यह वृद्धि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में नहीं बल्कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है।

कंपनियों ने 10 दिन पहले ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी, तब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम सस्‍ते हुए थे। हालांकि, अब इसकी कीमतों में अचानक जोरदार इजाफा कर दिया गया है।

आज से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 250 रुपये महंगा

19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च को दिल्ली में 2012 रुपये में रीफिल हो रहा था, 22 मार्च को घटकर 2003 रुपये पर आ गया।

लेकिन आज से दिल्ली में इसे रीफिल करवाने के लिए 2253 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, कोलकाता में अब 2087 रुपये के बजाय 2351 रुपये और मुंबई में 1955 की जगह आज से 2205 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। चेन्नई में अब 2138 रुपये के बजाय 2406 रुपये लगेंगे।

बता दें एक मार्च को 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर के रेट में 105 रुपये का इजाफा हुआ था और 22 मार्च को 9 रुपये सस्ता हुआ।

वहीं, अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शिय सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था।

नवंबर 2021 में यह 2000 का हुआ और दिसंबर 2021 में 2101 रुपये का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया।

इसके बाद 1 अप्रैल 2022 को यह 2253 रुपये पर पहुंच गया। इस समय राजधानी दिल्ली में यह 949।50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949।50 रुपये और चेन्नई में 965।50 रुपये में मिल रहा है।

Share This Article