Latest NewsUncategorizedसप्ताह में चार दिन चलेगी LTT-Gorakhpur-LTT स्पेशल ट्रेन

सप्ताह में चार दिन चलेगी LTT-Gorakhpur-LTT स्पेशल ट्रेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 01027/01028 एलटीटी-गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन का संचालन सप्ताह में चार दिन करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के सामान्य श्रेणी के कोच में यात्री अनारक्षित टिकट लेकर सफर कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन एलटीटी से 02 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को किया जाएगा।

यह स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अपराह्न 02:15 बजे चलकर दूसरे दिन देर रात 02:45 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ 22 बोगियां लगाई जाएंगी

इसी तरह से वापसी में 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर स्टेशन से 04 अप्रैल से 02 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को किया जाएगा।

यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से अपराह्न 02:25 बजे चलेगी और दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर देर रात 03:35 बजे पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एलटीटी-गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन का संचालन सप्ताह में चार दिन करने का निर्णय लिया गया है।

इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी। इस ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ 22 बोगियां लगाई जाएंगी।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...