HomeUncategorizedAIMIM प्रमुख ओवैसी के काफिले पर हमला मामले में एक हिरासत में

AIMIM प्रमुख ओवैसी के काफिले पर हमला मामले में एक हिरासत में

Published on

spot_img

लखनऊ: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर गोलीबारी हुई है।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जबकि उसका एक साथी फरार है। यह हमला तब हुआ जब ओवैसी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से दिल्ली लौट रहे थे।

असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुई गोलीबारी में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था (एडीजी) प्रशांत कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।

जबकि उसका एक साथी फरार है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा।

One in custody in connection with attack on AIMIM chief Owaisi's convoy

एडीजी ने बताया कि आज शाम को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर सूचना दी कि उनके काफिले पर हमला हुआ है, वो ठीक हैं।

घटनास्थल की वीडियो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यह पता चला कि वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया है।

इसमें एक व्यक्ति सचिन को हिरासत में लिया गया है, जो गौतमबुद्धनगर के बादलपुर का निवासी है। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है।

उसके द्वारा जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश करेंगे।

वहीं, हमले की घटना को लेकर असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि ‘मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गयी। चार राउंड फ़ायर हुए। गोली चलाने वाले 3-4 लोग थे, सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए।

मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया।’ उन्होंने आगे कहा कि उनके काफिले पर हुए हमले को लेकर चुनाव आयोग से जांच का अनुरोध करता हूं। मैं इस मामले पर लोकसभा अध्यक्ष से भी मिलूंगा।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...