महाराष्ट्र संकट : शिदें का दावा, हमें शिवसेना के 40 से अधिक विधायकों का समर्थन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक में उठा-पटक जारी है। इस बीच शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शुक्रवार को लगभग 12 निर्दलीय और छोटे दलों के अलावा 40 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

गुवाहाटी से मीडिया से बात करते हुए, शिंदे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) द्वारा जारी चेतावनी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, हम इस तरह की धमकियों से डरते नहीं हैं।

हम जो कुछ भी कर रहे हैं वह बिल्कुल कानूनी है। हमारे पास सभी विधायकों के हलफनामे हैं कि वे स्वेच्छा से हमारे साथ शामिल हुए हैं।

डॉ. नितिन राउत ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का लगाया आरोप

बहुमत संख्या हमारे पास है। 40 से अधिक शिवसेना विधायक और 12 निर्दलीय और अन्य भी हमारे समर्थन में है।

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस (Shiv Sena-NCP-Congress) ने भाजपा पर 30 महीने पुराने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को तोड़ने का आरोप लगाया है।

राज्य के कांग्रेस मंत्री डॉ. नितिन राउत (Dr. Nitin Raut) ने शुक्रवार को भाजपा पर शिवसेना में विद्रोह की साजिश रचने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।

Share This Article