कोडरमा में मरकच्चो गोलीकांड की 21वीं बरसी पर माले कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: मरकच्चो गोलीकांड (Markachho shootings) की 21वीं बरसी पर रविवार को मरकच्चो शहीद मैदान में शहीद वेदी (Martyr’s Altar) पर पुष्प अर्पित कर माले कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित की।

मौके पर राजधनवार के पूर्व MLA राजकुमार यादव (Rajkumar Yadav), राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव, JMM भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष एम चंद्रा, कोडरमा लोक सभा प्रभारी सितारा सिंह, ईश्वरी राणा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इसके पूर्व कामरेड शहीद अशोक यादव के भाई सिताराम यादव (Sitaram Yadav) व उनकी मां समेत उपस्थित CPI माले के नेताओं ने झंडोत्तोलन किया।

विकास पूरी तरह ठप है

संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मरकच्चो गोली कांड बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के इशारे पर की गयी थी, जिसमें CPI माले के तीन साथी शहीद हो गए। आज भी कोडरमा की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

CPI की डबल इंजन की सरकार कोडरमा में इंजन अलग और डिब्बा अलग हो गया है। विकास पूरी तरह ठप है।

कार्यक्रम को कोडरमा (Koderma) जिला प्रभारी सिताराम सिंह, सबिता सिंह, जिला सचिव राजेंद्र मेहता, इब्राहिम अंसारी, विनोद पाण्डेय, विजय पासवान, बहादुर यादव, बसन्त साव, अशोक यादव, पार्वती देवी आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बहादुर यादव ने की जबकि संचालन अशोक यादव ने किया।

TAGGED:
Share This Article