पलामू में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता ने दुष्कर्म पीड़ितों से की मुलाकात

इसी तरह मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत क्षेत्र में दो बच्चों की मां को क्षेत्र की मुखिया के देवर ने हवस का शिकार बनाया था

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: जिले में एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) और 2 बच्चों की मां के साथ हुए दुष्कर्म (Rape) की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (National Women Commission) की सदस्य ममता कुमारी शनिवार को पलामू (Palamu) पहुंचीं।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोग सदस्य ने मोहम्मदगंज के गाजी बिहरा एवं मेदिनीनगर सदर थाना (Medininagar Sadar Police Station) क्षेत्र के जोरकट में जाकर दुष्कर्म पीड़ित से मामले की जानकारी ली।

साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

झूठे मुकदमे वापस करने की मांग

आयोग की सदस्य ने तीन महिलाओं के साथ पीड़ित लड़की और उनके परिजनों से अकेले में बात की।

इस दौरान किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया गया।

पीड़ित लड़की के परिजनों ने बताया कि उन्होंने आयोग से सुरक्षा, लड़की की पढ़ाई, लड़की के पिता के लिए काम आदि के अलावा उनके परिवार पर आरोपितों द्वारा दर्ज करवाये गये झूठे मुकदमे वापस करने की मांग की है।

सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने 19 मई को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगाड़ा पंचायत क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी।

इसी तरह मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत क्षेत्र में दो बच्चों की मां को क्षेत्र की मुखिया के देवर ने हवस का शिकार बनाया था।

इस मौके पर हुसैनाबाद के SDO कमलेश्वर नारायण व SDPO पूज्य प्रकाश, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू, प्रखंड विकास पदाधिकारी हुसैनाबाद रतन कुमार सिंह, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, मोहम्मदगंज के BDO प्रभाकर ओझा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article