गुजरात के मोरबी ​में पुल गिरने की घटना पर चिंतित हैं ममता बनर्जी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: West Bengal (पश्चिम बंगाल) की CM ममता बनर्जी ने गुजरात के मोरबी शहर में पुल गिरने की घटना पर रविवार को चिंता और दुख जताया।

दुर्घटना में लोगों की मृत्यु होने पर दुख जताते हुए बनर्जी ने कहा कि वह घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हैं।

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं

उन्होंने Tweet किया, ‘‘गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। दुर्घटना में कई बेगुनाहों की जान गई है और कई अन्य अभी फंसे हुए हैं। मृतकों के परिवारों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’

वहीं, घटना के बाद तंज कसते हुए राज्य के Transport Minister (परिवहन मंत्री) स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने सवाल किया कि BJP कीWest Bengal  इकाई पुल गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए गुजरात में ‘तथ्यान्वेषी टीम’ वहां भेज रही है या नहीं।

उनका इशारा BJP द्वारा जलपाईगुड़ी में तथ्यान्वेषी टीम भेजे जाने की ओर था , जहां Durga Puja (दुर्गा पूजा) में प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक आयी बाढ़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

60 लोगों की मौत हो गई

वहीं, BJP के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि TMC Congress  को ऐसी दुर्घटना पर ‘ओछी राजनीति’ करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस दुर्घटना पर राजनीति करके अपने कृत्यों से लोगों का ध्यान नहीं भटका सकती है।’’

गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी शहर में मच्छू नदी पर बना केबल का पुल टूटने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई।

TAGGED:
Share This Article