बोकारो में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को 25 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों में एक पीड़ित बच्ची का रिश्तेदार और दूसरा उसका मित्र है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) करने के मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने दो दोषियों को 25-25 वर्ष सश्रम कारावास (Rigorous Imprisonment) की सजा सुनायी।

बताते चलें बच्ची के गर्भवती होने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया। जिसके बाद इस संबंध में वर्ष 2021 में सिटी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों में एक पीड़ित बच्ची का रिश्तेदार और दूसरा उसका मित्र है।

Share This Article