मांडर विधानसभा उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मांडर विधानसभा (Mander Assembly) उपचुनाव का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों का आना शुरू हो गया।

बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे खत्म होगा। 26 जून को वोटों की गिनती होगी।

इस बार के उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव में मुख्य रूप से कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की, भाजपा (BJP) के गंगोत्री कुजूर और निर्दलीय देव कुमार धान के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। उपचुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

सुरक्षा के लिहाज से 14 चेक नाका बनाए गए

मांडर विधानसभा क्षेत्र में 3.54 लाख मतदाता हैं। इसके लिए 433 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें चार सहायक मतदान केंद्र होंगे।

विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग (Voting) कराने वाले कुल मतदान कर्मियों की संख्या 2164 हैं ,जिसमें वीडियो सर्विलांस टीम पांच, स्टैटिक सर्विलांस टीम 14, सुरक्षा के लिहाज से 14 चेक नाका बनाए गए हैं।

उप विकास आयुक्त विशाल सागर (Vishal Sagar) ने बताया कि मतदान शुरू हो चुका है और शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।

Share This Article