HomeUncategorizedनूंह हिंसा की चपेट में आकर अब तक 6 लोगों की गई...

नूंह हिंसा की चपेट में आकर अब तक 6 लोगों की गई जान, हरियाणा सीएम ने…

Published on

spot_img
spot_img

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने बुधवार को कहा कि नूंह में हिंसा (Nuh violence) के कारण छह लोगों की मौत हो गई है और इस मामले में 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने शांति की अपील की है। कहा कि मृतकों में होम गार्ड के दो जवान और चार आम नागरिक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पुलिस की 30 कंपनियां और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। उनमें से 14 कंपनियां नूंह में तैनात की गई हैं, जहां कोई नई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा, “हिंसा करने वालों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।”

41 प्राथमिकी दर्ज, 116 लोग गिरफ्तार

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने मीडिया को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। “हमने हरियाणा पुलिस की 30 कंपनियां और केंद्रीय बलों की 20 कंपनियां तैनात की हैं।

हम सोशल मीडिया पर भी नजर रख रहे हैं। अब तक 41 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अकेले नूंह में 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा पर खट्टर से बात की।

नूंह में हिंसा के कारण

मुस्लिम बहुल नूंह जिले में दो समूहों के बीच झड़प देखी गई। पुलिस ने कहा कि लड़ाई तब शुरू हुई जब विश्व हिंदू परिषद की ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ (‘Braj Mandal Jalabhishek Yatra’) को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास एक समूह ने रोक दिया और जुलूस पर पथराव किया गया। कुछ पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये। इसके बाद मंगलवार को गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके में दुकानों में आग लगा दी गई।

Latest articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित, AIIMS दीक्षांत समारोह की तारीख भी बदलेगी

Deoghar visit postponed: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर...

झारखंड : बारिश की कमी से गर्मी और उमस में इजाफा, 10 जून के बाद राहत की उम्मीद

Weather News: झारखंड में बारिश नहीं होने से गर्मी ने फिर से जोर पकड़...

‘मैन मम्स’ से गले लगकर तनाव हो जाती है दूर!, 5 मिनट के लिए 600 रुपये, महिलाओं में बढ़ती डिमांड

Relieves Stress: चीन में इन दिनों एक अनोखा चलन जोर पकड़ रहा है, जहां...

ABC न्यूज इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप का तीखा हमला, कहा- “मस्क ने खोया दिमाग”

President Trump's scathing attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ABC न्यूज के...

खबरें और भी हैं...