मोरबी हादसे पर CM सोरेन समेत कई नेताओं ने जताया दुख

News Alert
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Gujarat के मोरबी में ब्रिज दुर्घटना (Morbi Bridge Accident) पर झारखंड के नेताओं (Jharkhand leaders) ने दुख व्यक्त किया है। NDRF की टीम अब भी राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चला रही है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा नेता रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश, राजेश ठाकुर समेत कई नेताओं ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर लिखा कि गुजरात के मोरबी में नदी पर बने ब्रिज के टूटने से कई लोगों के हताहत होने की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा से हादसे में हताहत हुए लोगों की कुशलता की कामना करता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Chief Minister Raghubar Das) ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा कि गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने के हादसे का दुखद समाचार मिला। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ईश्वर से हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने लिखा है कि गुजरात के मोरबी स्थित झूलता पुल के अचानक टूटने से कईयों के हताहत होने एवं लापता होने की अत्यंत दुःखद सूचना मिली।

राहत एवं बचाव कार्य (Relief And Rescue 0perations) युद्धस्तर पर जारी है। ईश्वर पीड़ित परिजनों को दुःख के इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

करीब 400 लोगों के नदी में गिरने एवं 40 लोगों के निधन की खबर आ रही है

भाजपा नेता और सांसद निशिकांत दूबे ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने Tweet कर लिखा कि गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद है।

इस हादसे में दिवंगत सभी को ईश्वर शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (President Rajesh Thakur) ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए लिखा कि अत्यंत दुखद घटना। गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से करीब 400 लोगों के नदी में गिरने एवं 40 लोगों के निधन की खबर आ रही है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटनाग्रस्त लोगों को सही सलामत रखें एवं दिवंगत भक्तगणों को अपने श्री चरणों में स्थान दें ।

Share This Article