रांची में कई लोग JMM में हुए शामिल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के हरमू रोड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केन्द्रीय कार्यालय (Central Office) में कई लोगों ने गुरुवार को पार्टी का दामन थामा।

पार्टी के दामन थामने वालों में लोहरदगा जिला की जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की के नेतृत्व में धनबाज उरांव (मुखिया), पूनम उरांव (पंचायत समिति सदस्य), सुमंती उरांव (वार्ड सदस्य) सहित कई महिला एवं पुरुष पार्टी (Men and Women Party) में शामिल हुए।

विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष पार्टी में शामिल हुए

सभी ने पार्टी के नीती-सिद्धान्तों पर आस्था एवं पार्टी के अध्यक्ष दिशोम गुरू शिबू सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पाण्डेय (Vinod Kumar Pandey) के समक्ष पार्टी में शामिल हुए।

Share This Article