Latest Newsझारखंडचाईबासा में नक्सलियों ने शाम 6 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू...

चाईबासा में नक्सलियों ने शाम 6 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू का किया ऐलान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में नक्सलियों ने कर्फ्यू (Curfew) घोषित किया है।

नक्सली नेता कृष्णा (Naxalite Leader Krishna) की गिरफ्तारी को लेकर पिछले दिनों बंद का आह्वान किया गया था, जिसको लेकर शुक्रवार को कोल्हान में लगभग 30 किलोमीटर के इलाके में नक्सलियों ने शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया है।

नक्सलियों (Naxalite) ने 30 किमी के दायरे में पड़ने वाले सभी गांवों में मानकी-मुंडा, डाकुवा और ग्रामीणों में पर्चे बांटकर लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान घरों से बाहर न निकलें।

चाईबासा में नक्सलियों ने शाम 6 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू का किया ऐलान- Maoists announce curfew in Chaibasa from 6 pm to 6 am

बंदी से पूर्व ही पसरा सन्नाटा

पर्चे में यह भी लिखा है कि पूरे इलाके में IED Bomb  बिछाए गए हैं। घर से निकलने पर बम की चपेट में आने से उनकी जान जा सकती है। जंगल-पहाड़ की ओर तो भूलकर भी कदम न रखें, गाड़ी लेकर चलें तो हार्न बजाते रहें।

माओवादियों के इस फरमान की वजह से चाईबासा के गोइलकेरा, टोंटो, बरकेला, अराहासा, बारालगिया, भरनिया, पोरोंगिर, कुइरा इलाकों में शाम होते ही सन्नाटा पसरा हुआ है।

बंदी से पूर्व ही यहां सन्नाटा पसरा है। नक्सलियों के ऐलान के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

उल्लेखनीय है कि वो इलाका है, जहां पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान नक्सलियों (Maoists) की घेराबंदी कर इन दिनों बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं।

इस दौरान बीते हफ्ते नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे बिछाई गई बारूदी सुरंगों के विस्फोट (Explosion) की हुई दो घटनाओं में नौ जवान घायल हुए थे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...