नकाबपोश अपराधियों ने GM पर किया हमला, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navoday Vidyalay) हुसैनाबाद के लंगरकोट में भवन और चारदीवारी निर्माण कार्य कर रही नोएडा उतर प्रदेश की OSS कंपनी के जेनरल मैनेजर शिवशंकर कुमार पर नकाबपोश अपराधियों (Masked Criminals) ने बुधवार को दिन में हमला कर घायल किया।

शिवशंकर (Shiv Shankar Kumar) ने हुसैनाबाद थाना में अज्ञात नकाबपोश अपराधियों के विरुद्ध शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगायी है।

उन्होंने पुलिस को बताया है कि प्रतिदिन के समान इस लंगरकोट पहाड़ी के समीप जवाहर नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य स्थल पर अपने स्कॉर्पियो से जा रहे थे।

सभी अपराधी पथरा की ओर भाग निकले

इसी क्रम में मुरली पहाड़ी के समीप बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों (Masked Criminals) ने मेरे वाहन को ओवरटेक कर रोका और लोहे के रॉड से वारकर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

चालक से चाभी छीनने लगा, जब वे वाहन से उतरे तो उनलोगों ने डंडे से प्रहार शुरु कर दिया। विद्यालय निर्माण कार्य को बंद करने की धमकी देते हुए कहा कि नहीं मानोगे तो तुम्हें गोली मार देंगे। इतना कहने के बाद बाइक पर सवार होकर पथरा (Pathra) की ओर सभी अपराधी भाग निकले।

Share This Article