Latest Newsझारखंडधनबाद में नकाबपोश अपराधियों ने कंटेनर चालक को मारी गोली

धनबाद में नकाबपोश अपराधियों ने कंटेनर चालक को मारी गोली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: नकाबपोश अपराधियों ने मंगलवार देर रात झरिया थाना (Jharia Police Station) क्षेत्र के विक्ट्री स्थित बंद पेट्रोल पंप (Petrol Pump) के पास लूटपाट की नीयत से वहां एक ट्रक पर गोलीबारी की है।

इसमें ट्रक का चालक घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया है। घटना को सूचना पर बुधवार को मौके पर पहुंची झरिया पुलिस (Jharia Police) ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार रात पुणे से धनबाद (Pune to Dhanbad) पहुंची महाराष्ट्र (Maharashtra) नम्बर ट्रक का चालक चोपन पाल गंगोत्री नामक सेनेटरी की दुकान में माल उतार कर नो एंट्री खुलने का इंतजार कर रहा था।

धनबाद में नकाबपोश अपराधियों ने कंटेनर चालक को मारी गोली Masked criminals shot a container driver in Dhanbad

पहली बार धनबाद आया था ड्राइवर

इसी दौरान कुछ नकाबपोश अपराधी ट्रक का डीजल (Diesel) और टायर लूटने की नीयत से वहां आ धमके और ट्रक पर फायरिंग शुरू कर दी, ताकि ट्रक का ड्राइवर डर कर मौके से फरार हो जाए, लेकिन इस फायरिंग में ट्रक में सो रहे ट्रक ड्राइवर चोपन पाल को गोली लग गई और वो घायल हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची झरिया पुलिस ने घायल ड्राइवर को तत्काल इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

धनबाद में नकाबपोश अपराधियों ने कंटेनर चालक को मारी गोली Masked criminals shot a container driver in Dhanbad

पुलिस को मौके से दो खोखा भी बरामद हुआ है। घायल ट्रक ड्राइवर उत्तर प्रदेश (UP) का रहने वाला है। घायल ड्राइवर चोपन ने बताया कि वह पहली बार धनबाद आया है।

वह ट्रक खड़ी कर उसमें सो रहा था। इसी दौरान नकाबपोश तीन अपराधी लूटपाट की नीयत से मौके पर पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दी।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...