मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा, आपराधिक तत्वों के हौसले…

नाराज बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी, इस बीच एक व्यक्ति ने असलहा निकालकर फायर कर दिया, जिससे राजकिशोर के सीने में गोली लग गई

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कहा कि UP में आपराधिक तत्वों (Criminal Elements) के हौसले काफी बुलंद हैं। इस मामले में सरकार कार्रवाई करे।

BSP मुखिया का ट्वीट

BSP मुखिया Mayawati ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि UP में आपराधिक तत्वों के हौसले कितने बुलन्द हैं इसका एक और नमूना आज गोरखपुर के चिल्लुपार क्षेत्र के रुदौली में देखने को मिला।

जब अवैध खनन करने वाले गिरोह ने दलित परिवार पर हमला करके एक व्यक्ति की हत्या कर दी व अन्य कई लोगों को घायल कर दिया। यह अति-दुःखद व अति-निन्दनीय।

UP सरकार से संज्ञान लेने की मांग

BSP मुखिया ने लिखा कि UP सरकार घटना का तुरन्त संज्ञान लेकर सभी नामजद लोगों के खिलाफ तत्काल उचित धाराओं में सख्त एक्शन लेने के साथ ही अपराध नियंत्रण व इस प्रकार के सामाजिक एवं राजनीतिक अपराधों/उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि आपराधिक तत्वों पर अंकुश लग सके, बीएसपी की यह मांग।

ट्रैक्टर ट्राली से खनन

बता दें कि गोरखपुर जिले में बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रूदौली, मझवलियां गांव के पास राप्ती नदी के किनारे से मंगलवार की रात से ट्रैक्टर ट्राली से खनन हो रहा था। इस बीच ट्रैक्टर चालक अश्लील गाना बजा रहे थे। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।

बदमाशों ने की मारपीट

इस बात को लेकर बुधवार की सुबह बगल के गांव दवनाडीह के कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से बड़ी संख्या में असलहा लेकर पहुंच गए। उन्होंने रूदौली गांव में घुसकर गाली-गलौज की।

इसी बीच गांव के राजकिशोर रामकेवल ने इसका विरोध किया। नाराज बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक व्यक्ति ने असलहा निकालकर फायर कर दिया, जिससे राजकिशोर के सीने में गोली लग गई। उसकी मौके पर ही मौत (Death) हो गई।

ग्रामीण हुए घायल

वहीं, गांव के अरविंद, सूर्यप्रकाश व सुभाष घायल हो गए। घायलों को CHC बड़हलगंज लाकर इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेज दिया है।

रुदौली में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। मृतक राजकिशोर (Raj Kishor) चार बच्चों का पिता था। वह मनरेगा में मजदूर था।

Share This Article