HomeUncategorizedमध्य प्रदेश में कांग्रेस का मेगा प्रचार अभियान 12 जून से, प्रियंका...

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का मेगा प्रचार अभियान 12 जून से, प्रियंका गांधी जबलपुर से इलेक्शन कैम्पेन की करेंगी शुरुआत, मां नर्मदा की पूजा कर मांगेगी जीत का आशीर्वाद

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: Madhya Pradesh Assembly Election 2023 के लिए कांग्रेस का मेगा प्रचार अभियान (Mega Promotional Campaign) 12 जून से शुरू होने का रहा है। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से कांग्रेस के इलेक्शन कैम्पेन की शुरुआत करेंगी।

प्रियंका गांधी का टूर प्रोग्राम भी फाइनल हो गया है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मां नर्मदा की पूजा करके कांग्रेस के लिए जीत का आशीर्वाद मांगेगी।

इसके साथ आम सभा को भी संबोधित करेंगी। हालांकि, पूर्व निर्धारित रोड शो सुरक्षा कारणों से कैंसल हो गया है। पब्लिक रैली शहीद स्मारक ग्राउंड (Shaheed Memorial Ground) में रखी जा रही है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का मेगा प्रचार अभियान 12 जून से, प्रियंका गांधी जबलपुर से इलेक्शन कैम्पेन की करेंगी शुरुआत, मां नर्मदा की पूजा कर मांगेगी जीत का आशीर्वाद-Mega campaign of Congress in Madhya Pradesh from June 12, Priyanka Gandhi will start election campaign from Jabalpur, will worship mother Narmada and seek blessings of victory?

प्रियंका गांधी का ये है पूरा कार्यक्रम

प्रियंका गांधी 12 जून की सुबह 10.30 बजे डुमना एयरपोर्ट (Dumna Airport) पहुंचेंगी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से सुबह 10.45 बजे गौरी घाट पहुंचेगी। यहां प्रियंका गांधी नर्मदा पूजन में भाग लेंगी।

गौरीघाट से प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से 11.15 बजे शहीद स्मारक मैदान के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 11.30 बजे शहीद स्मारक मैदान में प्रियंका गांधी की आम सभा होगी।

करीब डेढ़ घंटे कार्यक्रम स्थल पर बिताने के बाद प्रियंका गांधी दोपहर 01.35 बजे डुमना एयरपोर्ट (Dumna Airport) से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

हिमाचल और कर्नाटक की जीत से प्रियंका गांधी का बढ़ा कद

हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ने पार्टी के भीतर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के कद को और बढ़ा दिया है। प्रियंका गांधी इन दोनों राज्यों में पार्टी के लिए स्टार कैम्पेनर की भूमिका अदा की।

दोनों राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए अब कांग्रेस मध्य प्रदेश में भी चुनावी शंखनाद (Election Campaign) प्रियंका गांधी से कराने जा रही है। 12 जून को प्रियंका गांधी के जबलपुर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए कांग्रेस ने जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं।

2018 में राहुल गांधी ने जबलपुर में नर्मदा पूजा के साथ चुनाव प्रचार का किया था शंखनाद

पूर्व वित्त मंत्री और विधायक तरुण भनोट (Tarun Bhanot) का कहना है कि साल 2018 में जबलपुर में राहुल गांधी ने भी नर्मदा पूजन के साथ चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था,जिसके कारण महाकोशल इलाके में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया था।

प्रियंका गांधी भी जबलपुर में चुनावी शंखनाद नर्मदा पूजन (Shankhnaad Narmada Pujan) के साथ कर रही हैं। प्रियंका गांधी के जबलपुर आने से ना केवल जिले की 8 विधानसभा सीटों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी बल्कि महाकौशल इलाके की बाकी सीटों पर भी इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा।

महाकौशल के सभी इलाके से भीड़ लाने की तैयारी

जबलपुर में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कांग्रेस पार्टी की एक कोर टीम बनाई गई है जिसमें महापौर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू के साथ चार विधायक तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना और संजय यादव को शामिल किया गया है।

इस टीम की मॉनिटरिंग (Monitoring) का जिम्मा राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा के हाथ में है। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में महाकौशल की सभी इलाकों से भीड़ लाने की तैयारी है।

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह (Jagat Bahadur Singh) अन्नू का कहना है कि जबलपुर में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। महाकौशल की सभी 38 विधानसभा सीटों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे।

पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभा शेखर (Govind Singh and State Congress Vice President Chandraprabha Shekhar) ने जबलपुर में एक बैठक लेकर कांग्रेस जनों से कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की थी। इसमें कांग्रेस के उन नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था,जो फिलहाल सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...