Mid Day Meal में घोटाले के आरोपियों के खिलाफ 1 अगस्त को होगा आरोप गठन, PMLA की विशेष अदालत ने…

अदालत ने इस केस से जुड़े सभी आरोपियों को सशरीर कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहने को कहा है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गुरुवार को सुनवाई के दौरान रांची PMLA ( प्रीवेन्शन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत ने तय किया है कि मिड डे मील में करोड़ों रुपये के घोटाले (Crores of Rupees Scam in Mid Day Meal) के आरोपी संजय तिवारी, राजू वर्मा और सुरेश कुमार (Sanjay Tiwari, Raju Verma and Suresh Kumar) के खिलाफ 1 अगस्त को आरोप गठन होगा।

अदालत ने इस केस से जुड़े सभी आरोपियों को सशरीर कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहने को कहा है। इससे पहले CBI कोर्ट तीन अभियुक्तों के खिलाफ IPC की धारा 409,420,120(B) और PC एक्ट की धारा 13(2),(D) के तहत आरोप गठित कर चुकी है।

अवैध तरीके से ट्रांसफर किए गए थे 100 करोड़ रुपए

गौरतलब है कि Mid Day Meal के करीब 100 करोड़ SBI धुर्वा ब्रांच ने भानु कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित कर दिये थे। इसको लेकर पहले धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

बाद में मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी। वर्ष 2021 में ED ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस टेकअप किया। संजय तिवारी के साथ राजू वर्मा और सुरेश कुमार इस केस में अभियुक्त हैं।

Share This Article