रेड के दौरान मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, 5 लख रुपए की शराब सीज

एक्साइज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार राणा (Excise Inspector Praveen Kumar Rana)  ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाबूडीह कोंदा भट्टा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। इसके बाद वरीय पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर टीम का गठन किया गया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रेड के दौरान मिनी अंग्रेजी शराब फैक्ट्री (English Wine Factory) का भंडाफोड़ हुआ है। उत्पादन आयुक्त के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने बाबूडीह क्षेत्र के कोंदाभट्टा में रेड मारी।

₹500000 की शराब भी जब्त की गई है। फैक्ट्री में नकली शराब की बोतलें, नकली स्टिकर, कार्क ढक्कन, होलोग्राम बरामद किया गया है।

भाग गया फैक्ट्री संचालक

एक्साइज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार राणा (Excise Inspector Praveen Kumar Rana)  ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाबूडीह कोंदा भट्टा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। इसके बाद वरीय पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर टीम का गठन किया गया।

टीम ने छापेमारी करते हुए उक्त शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। क
फैक्ट्री का संचालक भागने में सफल रहा। वह पकड़ में नहीं आ सका। उसे पकड़ने के लिए कोशिश की जा रही है।

Share This Article