Latest Newsझारखंडमंत्री बन्ना गुप्ता ने करमा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का किया...

मंत्री बन्ना गुप्ता ने करमा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) शुक्रवार को कोडरमा पहुंचे और करमा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।

मंत्री ने मेडिकल कॉलेज (Medical college) निर्माण कार्य के निरीक्षण के क्रम में भवन निर्माण में लगाये जा रहे सामग्री का जायजा लिया। उन्होंने भवन की नींव, भवन निर्माण में प्रयोग की गयी छड़ की गुणवत्ता को जांच करने का निर्देश दिया।

नींव में प्रयोग किये गये सामग्री की गुणवत्ता का जांच करने का निर्देश

उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में प्रयोग की गयी छड़ को प्रयोगशाला (Laboratory) में भेज कर इसकी गुणवत्ता (Quality) जांच करें। इसके साथ करमा मेडिकल कॉलेज के पूरे प्राक्कलन (Estimate) की समीक्षा करने की बात कही।

इसके लिए उपायुक्त कोडरमा को जांच दल गठन करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, उपायुक्त आदित्य रंजन, सिविल सर्जन (Civil Surgeon) डॉ अनिल कुमार, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार व अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

7000 बच्चों के जीवन में शिक्षा की उजास भर रहे पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ अरूण उरांव

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले हो रहा 141 रात्रि पाठशालाओं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

खबरें और भी हैं...