Homeझारखंडकोडरमा में मंत्री जोबा मांझी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया, रक्षा...

कोडरमा में मंत्री जोबा मांझी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया, रक्षा सूत्र बांधा

spot_img

कोडरमा: प्रदेश की महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी (Joba Manjhi) गुरुवार को कोडरमा पहुंचीं।

उन्होंने कोडरमा प्रखण्ड अंतर्गत बलरोटांड, सलईडीह, नावाडीह, झरीटांड इंदरवा, हुसैनाबाद एवं सिंग्लोडीह आंगनबाडी केन्द्रों (Anganwadi Centers) का भ्रमण किया गया।

छोटे-छोटे बच्चों के द्वार नृत्य कर किया गया स्वागत

आंगनबाडी केन्द्र बलरोटांड में सेविका द्वारा TLM के माध्यम से केन्द्र में होने वाले गतिविधियों की जानकारी दी गई और बच्चों के द्वारा बनाये गये वस्तुओं को दिखाया गया।

उन्होंने पोषण वाटिका का भी भ्रमण किया। पोषण वाटिका (Nutrition Garden) में हरे-भरे साग-सब्जियां देकर प्रसन्न हुईं। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र सलईडीह का भ्रमण किया, जहां छोटे-छोटे बच्चों के द्वार नृत्य कर इनका स्वागत किया गया।

मंत्री ने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के माता-पिता के साथ संवाद किया और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं को जाना।

कोडरमा में मंत्री जोबा मांझी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया, रक्षा सूत्र बांधा-Minister Joba Manjhi visited Anganwadi centers in Koderma, tied up defense

हाथ धोने के छह तरीकों के बारे में जानकारी दी गयी

मंत्री ने आंगनबाड़ी केन्द्र नावाडीह का भ्रमण किया, जहां सेविका द्वारा बताया गया कि इस आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से सवित्री बाई फुले किशोरी स्मृद्धि योजना (Savitri Bai Phule Kishori Samriddhi Yojana) से बच्चियों को लाभ दिया गया है।

हुसैनाबाद आंगनबाड़ी केन्द्र (Hussainabad Anganwadi Center) में बच्चों द्वारा हाथ धोने के छह तरीकों के बारे में जानकारी दी गयी। बच्चों ने गुड टच और बेड टच की जानकारी दी।

मौके पर विधायक डॉ नीरा यादव, उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी व अन्य मौजूद थे।

अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

मंत्री जोबा मांझी गुरुवार को डोमचांच प्रखंड के स्वावलंबी गांव लक्ष्मीपुर पहुंची। वे बन रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां पर पेड़ में रक्षा सूत्र में बांधकर जंगल बचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद उन्होंने भूमि संरक्षण विभाग के बन रहे अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मीपुर गांव में स्थित गांव के चौपाल पर ग्रामीणों के साथ बैठक करके ग्राम सभा की।

बत्तख पालन के लिए चूजों का वितरण किया गया

मंत्री ने कहा कि आपलोगों के द्वारा सराहनीय कार्य किये जा रहे हहैं। आज आप पौधे लगा रहे है, ये आगे चलकर आपके लिए आजीविका का स्त्रोत बनेंगे।

मंत्री ने स्वावलंबी गांव लक्ष्मीपुर और करमागढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्र का स्वीकृति पत्र (Acceptance Letter) प्रदान किया। साथ ही कई लाभुकों को बीच बत्तख पालन के लिए चूजों का वितरण किया गया।

spot_img

Latest articles

पलामू में नकली शराब रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने राजेश को किया गिरफ्तार

Jharkhand News: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने नकली...

सावधान! फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से DC के नाम पर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को निशाना बनाने की कोशिश

Mainiya Samman Scheme: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शनिवार को आम जनता को सतर्क...

कोयला, बालू, शराब और जमीन सिंडिकेट चला रही हेमंत सरकार, हर विभाग में भ्रष्टाचार: रघुवर दास

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने...

रांची विश्वविद्यालय ने दी पूर्व कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा को भावभीनी विदाई

Jharkhand News: रांची विश्वविद्यालय में शनिवार को पूर्व कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा को...

खबरें और भी हैं...

पलामू में नकली शराब रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने राजेश को किया गिरफ्तार

Jharkhand News: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने नकली...

सावधान! फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से DC के नाम पर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को निशाना बनाने की कोशिश

Mainiya Samman Scheme: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शनिवार को आम जनता को सतर्क...

कोयला, बालू, शराब और जमीन सिंडिकेट चला रही हेमंत सरकार, हर विभाग में भ्रष्टाचार: रघुवर दास

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने...