HomeUncategorizedमछली खाने पर ऐश्वर्या राय जैसी 'सुंदर आंखों' वाली BJP नेता की...

मछली खाने पर ऐश्वर्या राय जैसी ‘सुंदर आंखों’ वाली BJP नेता की बात ने खड़ा किया बखेड़ा, 68 की उम्र में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई : महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक मंत्री ने यह बयान देकर विवाद उत्पन्न कर दिया है कि प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) जैसी ‘सुंदर आंखें’ हो सकती हैं।

उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित (Minister Vijaykumar Gavit) की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गावित ने कहा…

गावित ने कहा, ‘‘जो लोग दैनिक आधार पर मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा स्निग्ध हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है। यदि कोई आपको देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जायेगा।’’

वीडियो में गावित यह कहते हुए सुने गए, ‘‘क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं। वह रोजाना मछली का सेवन करती थीं।

क्या आपने उनकी आंखें देखी हैं? आपकी आंखें भी उनकी तरह होंगी।’’ बता दें कि गावित (68) की बेटी हीना गावित भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं।

विधायक नितेश राणे ने कहा…

मंत्री ने कहा, ‘‘मछली में कुछ तेल होते हैं जिनसे आपकी त्वचा स्निग्ध बनती हैं।’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक अमोल मिटकारी ने कहा कि मंत्री को इस तरह की ‘ओछी’ टिप्पणी करने के बजाय आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

भाजपा विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने कहा, ‘‘मैं रोज मछली खाता हूं। मेरी आंखें वैसी (ऐश्वर्या राय जैसी) हो जानी चाहिए थीं। मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई शोध है।’’

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...