Latest Newsझारखंडरांची में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की खुदखुशी

रांची में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की खुदखुशी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : हत्या और आत्म हत्या (murder and suicide) की घटना रोज घट रही है। ऐसा ही एक घटना बरियातू थाना क्षेत्र के सिंदवार टोली में घटी है।

जहां सोमवार की दोपहर 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने फंदे से लटककर अपनी जान गंवा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी अपने माता-पिता के साथ सिंदवार टोली में रहती थी। मृतका के पिता मजदूरी का काम करते हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में ज्योति का प्रेम प्रसंग (Love Affairs) का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस को आशंका है कि इसी वजह से ज्योति ने आत्महत्या की होगी। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

मामले की जांच में जुटी है पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह मृतका की मां और पिता दोनों ही काम पर चले गए। उनके बाद ज्योति का छोटा भाई ट्यूशन पढ़ने के लिए चला गया था।

दोपहर में जब वह लौटकर आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। तब वह खिड़की से झांककर देखा तो उसकी बड़ी बहन फंदे से लटक रही है।

इसी बीच ज्योति की मां भी वहां पहुंच गई। खिड़की से बेटी को लटके देखकर वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।

लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फंदे से झूल रही ज्योति को नीचे उतारा। उस वक्त तक ज्योति की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (Rims) भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...