लातेहार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर (Police Inspector) अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को हुई है

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: चंदवा थाना (Chandwa Police Station) क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक लड़की (Minor Girl) के साथ दुष्कर्म (Rape) के आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपित को हिरासत (Custody) में लेकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।लातेहार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार Minor raped in Latehar, arrested

लोगों ने शाहरुख खान को पुलिस के हवाले किया

जानकारी के अनुसार चंदवा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ पिछले छह महीने से शाहरुख खान नामक युवक लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था।

लड़की जब भी इसका विरोध करती तो शाहरुख उसे जान से मारने की धमकी देता था।

इसी बीच युवक शाहरुख गुरुवार की रात नाबालिक लड़की के साथ फिर से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था, जिसे लोगों ने रंगेहाथ धर दबोचा। लोगों ने शाहरुख खान को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही

इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर (Police Inspector) अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए शुक्रवार को लातेहार सदर अस्पताल (Latehar Sadar Hospital) भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article