गिरिडीह में बदमाशों ने दुकान के बाहर की फायरिंग

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका के लच्छीबागी गांव में गुरुवार को अर्जुन महथा के हार्डवेयर दुकान (Hardware store) के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने एक राउंड फायरिंग (Firing) कर दहशत पैदा करने का प्रयास किया।

स्थानीय ग्रामीणों का संदेह बगोदर के प्रतिबंधित संगठन एनएसपीएन (NSPN) पर जा रहा है।

बगोदर के विधायक विनोद सिंह भी घटनास्थल पहुंचे

क्योंकि, इलाके में लेवी (levy) वसूलने का काम NSPN संगठन ही करता है। फायरिंग की घटना को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस और SDPO नौशाद आलम ने घटनास्थल पहुंच कर जांच की। घबगोदर के विधायक विनोद सिंह भी घटनास्थल पहुंचे।

Share This Article