पलामू के सभी पंचायतों में बनेंगे मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: उपायुक्त Anjaneyulu Dodde (आंजनेयुलू दोड्डे) की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर शाम डीएमएफटी (DMFT) के न्यास परिषद की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में संपूर्ण जिले को Mining Affected Area (खनन प्रभावित क्षेत्र) घोषित किया गया। साथ ही जिले के सभी पंचायतों में एक-एक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र (Anganbadi Kendra) बनाने का निर्णय लिया गया।

इन आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री स्कूल किट (Pre-School Kit) व आवश्यक बर्तन (Essential Utensils) की आपूर्ति की भी स्वीकृति प्रदान की गयी।

सभागार में ये रहे उपस्थित

समाहरणालय (Collectorate) के सभागार में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, विभिन्न विधायक प्रतिनिधि, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी,वन प्रमंडल पदाधिकारी,खनन पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे जबकि वर्चुअल मोड (Virtual Mode) से जिले के प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया व उप मुखिया जुड़े हुए थे।

TAGGED:
Share This Article