Latest NewsUncategorizedमोदी जी, नोटबंदी की चोट भूला नहीं है देश: राहुल

मोदी जी, नोटबंदी की चोट भूला नहीं है देश: राहुल

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (President Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि वह जानबूझकर गलतियां करते हैं और उन्होंने नोटबंदी कर जो घाव दिए हैं देश की जनता चोट को भूली नहीं है।

श्री गांधी ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा,”आठ नवंबर 2016 (8 November 2016), नोटबंदी के नाम पर देश को अचानक लाइन में लगा दिया गया।

लोग अपना ही पैसा निकालने के लिए तरस गए, कई घरों में शादियां थी, बच्चों और बुज़ुर्गों के इलाज चल रहे थे, गर्भवती महिलाएं थी लेकिन लोगों के पास पैसे नहीं थे, घंटों लाइन में लगने की वजह से कई लोगों की मृत्यु हो गई।”

उन्होंने कहा कि श्री मोदी की इस नोटबंदी का देश को कोई फायदा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा,”2022 में रिज़र्व बैंक के हवाले से ख़बर आयी कि बैंक में पहुंचे 500 के 101.9 फीसदी और दो हजार के 54.16 फीसदी से ज़्यादा नोट नकली हैं।

इस तरह से 2016 में जहां 18 लाख करोड़ ‘कैश इन सर्कुलेशन (Cash In Circulation)’ में था, वहीं आज 31 लाख करोड़ ‘कैश इन सर्कुलेशन’ में है।

सवाल है कि आपके ‘डिजिटल इंडिया’, ‘कैशलेस इंडिया’ का क्या हुआ, प्रधानमंत्री जी। नोटबंदी के वक़्त मैंने कहा था कि ये ‘राष्ट्रीय त्रासदी’ है। गलतफ़हमी में मत रहिए।

मोदी जी से ग़लती नहीं हुई, ये जानबूझ किया गया है ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रुपये कर्ज़ माफ किया जा सके और उनके कालेधन को सफेद किया जा सके।”

कांग्रेस नेता ने श्री मोदी के फैसलों को तानाशाही कदम करार दिया और कहा,”राजा के एक तानाशाही फरमान (Dictatorial Decree) ने जनता को कभी न भूल पाने वाली चोट दी है, नोटबंदी का दर्द देश कभी नहीं भूलेगा।”

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...