रांची RJD कार्यालय में एक साथ मनी होली-दिवाली

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय (RJD) रांची में होली दिवाली (Holi Diwali) एक साथ मनी।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खूब पटाखे छोड़े एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

सही समय पर सत्ता परिवर्तन हुआ

बिहार के CM नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए प्रवक्ता Dr. मनोज कुमार ने कहा कि Bihar में सत्ता परिवर्तन राज्य हित और देश हित के लिए शुभ संकेत है।

सही समय पर सत्ता परिवर्तन हुआ है। Bihar की जनता भी यही चाहती थी और यही हुआ। यह लोकतंत्र की जीत है। इससे BJP पूरे देश में बैकफुट (BackFoot) पर आ गई है।

BJP का उल्टी गिनती शुरू

इससे सांप्रदायिकता का नाश होगा। पूरे देश में धर्मनिरपेक्ष ताकतें मजबूत होगी और भाजपा (BJP) का उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

खुशी का इजहार करने एवं बधाई देने वालों में मुख्य रूप से युवा अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता Dr. मनोज कुमार, प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अनीता यादव, इम्तियाज वारशी, महासचिव कमलेश यादव, खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, मदन यादव, अंजल किशोर सिंह, रवि जयसवाल, अनिल शर्मा सहित अन्य नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share This Article