चार से पांच दिन में झारखंड में कमजोर पड़ने लगेगा मानसून, तापमान में आएगी बढ़ोतरी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: इस साल झारखंड में मानसून (Monsoon) दगा दे गया। राज्य के कई जिलों में हुई कम बारिश के चलते खेतों में कई स्थानों पर फसलें तक बर्बाद हो गई हैं।

ऐसे में अब राज्य में आने वाले चार से पांच दिनों में मानसून के भी कमजोर पड़ने की आशंका है। इसके चलते प्रदेश में Temperature में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

रांची का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

फिलहाल राजधानी Ranchi समेत राज्यभर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है। अब मानसून के कमजोर पड़ते ही इसमें पांच डिग्री का और इजाफा दर्ज किया जा सकता है।

गुरुवार को रांची का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग (Weather department) के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान हल्के बादल छाएंगे। स्थानीय स्तर पर बने सिस्टम के कारण राजधानी समेत कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

Share This Article