HomeUncategorizedMoody's ने भारत के विकास दर का अनुमान घटाकर 9.1 फीसदी किया

Moody’s ने भारत के विकास दर का अनुमान घटाकर 9.1 फीसदी किया

Published on

spot_img

नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस संकट का असर देश की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 9.1 फीसदी कर दिया है, जो पहले 9.5 फीसदी था।

मूडीज ने गुरुवार को जारी रिपोर्ट में रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 21 दिनों से जारी युद्ध को इसकी अहम वजह बताया है रेटिंग एजेंसी ने जारी अपने वैश्विक व्यापक परिदृश्य 2022-23 में कहा कि भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर वित्त वर्ष 2021-22 में 9.1 फीसदी रहेगी।

मूडीज ने अपने पूर्व के अनुमान में 0.4 फीसदी की कटौती की है, जो पहले 9.5 फीसदी रहने का था। एजेंसी ने वित्त वर्ष 2022-23 में विकास दर 5.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

मूडीज ने जारी इस रिपोर्ट में कहा है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से वैश्विक आर्थिक वृद्धि को नुकसान हो सकता है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारत कच्चे तेल की ज्यादा कीमतों के प्रति संवेदनशील है।

हालांकि, रिपोर्ट में यह कहा गया है कि चूंकि भारत में अनाज का उत्पादन ज्यादा है। इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी से अल्पावधि में कृषि निर्यात को फायदा होगा। इसके बावजूद ईंधन महंगा होने और उर्वरक आयात बिल बढ़ने से सरकार का पूंजीगत व्यय सीमित हो सकता है।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...