झारखंड

रांची और जमशेदपुर में कोरोना के सबसे अधिक मरीज

रांची: झारखंड में कोरोना के (Covid-19 Jharkhand) सबसे अधिक रांची और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में हैं।

रांची में 16 और जमशेदपुर में 16 मरीज हैं। राज्य में कुल 68 मरीज एक्टिव (Active Patient ) हैं।

गुरुवार सुबह बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं।

झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट

स्वास्थ्य विभाग के (Health Sector) अनुसार धनबाद से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से छह मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की (Corona Patients) संख्या अब चार लाख, 42 हजार,446 हो चुकी है।

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 27 लाख, 97 हजार, 287 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 68 सक्रिय केस (Active Case) है।

कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 48 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि, राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना (Corona in Jharkhand) का रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker