Latest Newsझारखंडमहिला कांग्रेस पार्टी का सबसे सशक्त विंग: राजेश ठाकुर

महिला कांग्रेस पार्टी का सबसे सशक्त विंग: राजेश ठाकुर

spot_img
spot_img
spot_img

रांची:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि महिला कांग्रेस पर संगठन (Organization on Mahila Congress) की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है।

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की हर निर्देशित कार्यक्रमों को जिला, प्रखंड तक ले जाकर संपन्न कराना और जनभावना के अनुरूप कार्य करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के तहत आमजनों को संगठन से जोड़ने की भी जिम्मेवारी है।

ठाकुर बुधवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिलाध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए।

मौके पर ठाकुर ने कहा कि महिला कांग्रेस पार्टी का सबसे सशक्त विंग है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह (Mahila Congress President Gunjan Singh) के नेतृत्व में प्रदेश एवं जिला में अच्छा कार्य कर रही है। आने वाले समय में मेहनत और तेज करने की जरूरत है।

बैठक की शुरूआत में ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की उपस्थिति में नई महिला सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गई तथा पार्टी नीति-सिद्धांतों को बताते हुए गोपनीयता की शपथ दिलायी गई।

महिला कांग्रेस पार्टी का सबसे सशक्त विंग

वहीं दूसरी ओर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक के दरम्यान र्निविरोध निर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी भी पहुंची।

इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की सभी नेत्रियों से मिलने का आज मेरे लिये सबसे बेहतर अवसर था। सबों का मुझे आशीर्वाद, स्नेह, प्यार मिला।उन्होंने इसके लिए सबों को आभार जताया।

गुंजन सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस (All India Congress) द्वारा उदयपुर में आयोजित नव संकल्प शिविर एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यशाला में लिये गये निर्णयों को जमीनी स्तर पर की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है।

भारत जोड़ो यात्रा का हमलोग सफलता पूर्वक निर्वह्न करेंगे और आमजनों को केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलता को बताते हुए उन्हें पार्टी में जोड़ेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनावों में संगठन की मजबूती और बेहतर प्रदर्शन हो।

इसके लिए प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को कार्यसूची की भी जानकारी दी गयी। बैठक में पिंकी सिंह, पार्वती सिंह, सुन्दरी तिर्की, अनिता सिन्हा, निमल सहाय, सीमा साहू तथा अन्य मौजूद थीं।

spot_img

Latest articles

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...