Homeझारखंडमां-बेटी की हत्या मामला : पति और दूसरी पत्नी निकली मास्टरमाइंड, गुमला...

मां-बेटी की हत्या मामला : पति और दूसरी पत्नी निकली मास्टरमाइंड, गुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

spot_img

गुमला: बसिया प्रखंड में गर्भवती महिला अमीषा देवी और उसकी दो वर्षीय बेटी सोनाली कुमारी हत्याकांड (Mother-Daughter Murder Case) का बसिया पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने मृतका के आरोपित पति मिथिलेश गोप और उसकी दूसरी पत्नी बुटाइन देवी को गिरफ्तार कर जेल (Jail) भेज दिया। इन दोनों ने हत्या की प्लानिंग की। इसके बाद पति मिथिलेश ने पहली पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।

मिथिलेश गोप का एक और महिला के साथ था अवैध संबंध

एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी (SDPO Vikas Anand Laguri) ने बताया कि 29 दिसंबर, 2022 को कुम्हारी और बनई के बीच नदी के पास से महिला और एक बच्ची का शव बरामद किया गया था।

घटनास्थल जाकर सत्यापन किया गया था। मृतक महिला का नाम अमीषा देवी (28) है। उसके पति मिथिलेश गोप ग्राम सतखरी थाना पालकोट है। वहीं, बच्ची का नाम सोनाली कुमारी है।

उल्लेखनीय है कि मृतक की शादी सतखारी निवासी मिथिलेश गोप के साथ 10 वर्ष पूर्व हुआ था। इनमें एक बेटी थी। साथ ही अमीषा गर्भवती भी थी।

लेकिन, मिथिलेश गोप का एक और महिला के साथ अवैध संबंध था। इस कारण घर में हमेशा झगड़ा होते रहता था, जिस कारण दूसरी पत्नी के कहने पर 28 दिसंबर को अमीषा को मायके पहुंचाने के बहाने बनई बिंजराटोली (Bijratoli) ले जा रहा था।

मां-बेटी की हत्या मामला : पति और दूसरी पत्नी निकली मास्टरमाइंड, गुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार- Mother-daughter murder case: husband and second wife turned out to be masterminds, Gumla police arrested

दोनों आरोपित ने अपना अपराध काबूल कर लिया

तभी मौका देखकर बनई बिंजराटोली पहुंचने से पहले कोरकोटोली नदी के पास झगड़ा शुरू किया और पत्थर से कूच कर अमीषा की हत्या कर दिया।

उसके बाद दो वर्षीय बेटी सोनाली को भी गुस्से में पटक कर मार डाला था, जिससे उसकी भी मौत हो गयी। उसके बाद मिथिलेश गोप भागकर पालकोट सतखारी अपनी दूसरी पत्नी के पास आ गया।

पुलिस ने आरोपित पति मिथिलेश गोप और उसकी दूसरी पत्नी बुटाइन देवी को सतखारी पालकोट से 30 दिसंबर, 2022 को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ने अपना अपराध काबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या (Murder) में प्रयुक्त मोबाइल, पत्थर, जैकेट एवं खून लगा गमच्छा पुलिस ने बरामद कर लिया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, 2 सप्ताह बाद अगली तारीख

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका...

साहिल उर्फ कुरकुरे के हत्यारे अमन राजा ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Jharkhand News: रांची के हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या के...

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 पर विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सूर्या हांसदा...

झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन की पुस्तक ‘दिव्यता का स्पर्श’ का विमोचन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार, 25...

खबरें और भी हैं...