SSP रांची को सांसद संजय सेठ ने लिखा पत्र

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में बढ़ती नशाखोरी (Drug Addiction) और देर रात तक खुले रहने वाले बार (Bar) को लेकर सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने SSP रांची को पत्र लिखा है।

SSP को लिखे पत्र में सांसद ने किसी भी कीमत पर रात के दस बजे तक बार और लाउंज (Bar & Lounge) को बंद कराने को कहा है।

Bar के संचालन का समय निर्धारित नहीं

शनिवार को लिखे गये अपने पत्र में सांसद ने कहा है कि राजधानी रांची (Ranchi) में विकराल होती Drugs और नशाखोरी की समस्या और इसके गिरफ्त में आते युवाओं की जिंदगी अब तबाह हो रही है।

राजधानी के हजारों युवा इसके आदी हो रहे हैं। आलम है कि शैक्षणिक संस्थानों (Educational Establishments) के आसपास भी खुलेआम Drugs और अन्य नशाखोरी की सामग्री की बिक्री हो रही है।

स्कूल जाने वाले विद्यार्थी तक इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। वर्तमान समय में रांची में दो दर्जन से अधिक बार संचालित हो रहे हैं। दुर्भाग्य है कि इनमें किसी भी Bar के संचालन का समय निर्धारित नहीं है।

कई बार और लाउंज शैक्षणिक संस्थानों के आसपास ही संचालित हो रहे

सांसद ने पत्र में कहा कि देर रात तक और कई बार अहले सुबह तक यहां शराब और हुक्का परोसे जा रहे हैं। देर रात युवक युवती नशे में डूबे सड़कों पर निकलते हैं और अक्सर अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

इसमें बड़ी संख्या ऐसे युवाओं की भी है, जो रांची में पढ़ाई करने आए हैं और विभिन्न संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं।

यह और भी दुःखद है कि इनमें कई Bar और Lounge शैक्षणिक संस्थानों के आसपास ही संचालित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य ठोस कदम उठाएं जाएं ताकि हमारे युवा और उनका भविष्य, दोनों ही सुरक्षित रहे।

Share This Article