रांची में मुक्ति संस्था ने 27 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुक्ति संस्था (liberation organization) ने रविवार को रांची के जुमार नदी के तट पर 27 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया।

मुक्ति संस्था के संस्थापक प्रवीण लोहिया के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने मिलकर नगर निगम के सहयोग से सामूहिक चिता सजायी।

प्रवीण लोहिया ने दी मुखाग्नि

रिम्स से शवों को पैक कर के जुमार नदी के तट पर लाया गया। अंतिम अरदास परमजीत सिंघ टिंकू (Last Ardas Paramjit Singh Tinku) ने किया।

प्रवीण लोहिया (Praveen Lohia) ने मुखाग्नि दी। प्रवीण लोहिया ने बताया कि संस्था ने अब तक 1344 शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया है।

इस अवसर पर पंकज मिद्धा, पंकज खीरवाल, हरीश नागपाल, रवि अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, परमजीत सिंह टिंकु, आशीष भाटिया आदि उपस्थित थे।

Share This Article