HomeUncategorizedफिल्म अभिनेता हेमंत बिर्जे सड़क दुर्घटना में घायल

फिल्म अभिनेता हेमंत बिर्जे सड़क दुर्घटना में घायल

Published on

spot_img

मुंबई: फिल्म अभिनेता हेमंत बिर्जे पुणे-मुंबई हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं।

उनका इलाज पुणे के पवना अस्पताल में हो रहा है। दुर्घटना की जांच शिरगांव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

शिरगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सत्यवान माने ने बुधवार को बताया कि हेमंत बिर्जे अपनी पत्नी व बेटी के साथ मंगलवार रात पुणे से मुंबई की ओर आ रहे थे।

रात साढ़े 8 बजे उर्से टोल प्लाजा के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। घटना में हेमंत बिर्जे जख्मी हो गए और उनकी पत्नी को हल्की चोट आई है। जबकि बेटी बाल-बाल बच गई है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हेमंत बिर्जे व उनकी पत्नी को पवना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

उल्लेखनीय है कि हेमंत बिर्जे की फिल्म एडवेंचर्स ऑफ टारजन बहुत हिट हुई थी। इसके बाद हेमंत बिर्जे ने आज के अंगारे, वीराना, तहखाना, सिंदूर और बंदूक, सौ वर्ष बाद, आज के शोले आदि फिल्मों में काम किया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...