Latest NewsUncategorizedमुंबई पुलिस ने नूपुर शर्मा को 25 जून को तलब किया

मुंबई पुलिस ने नूपुर शर्मा को 25 जून को तलब किया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मुहम्मद पर उनकी कथित टिप्पणी के संबंध में नोटिस भेजा है।

शर्मा को 25 जून को बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष पेश होना होगा।

एक पुलिस सूत्र ने कहा, मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी किया है। उन्हें पाइधोनी पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है।

सूत्र ने बताया कि रजा एकेडमी (Raza Academy) की शिकायत पर पाइधोनी पुलिस स्टेशन ने शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

मई 2022 के अंतिम सप्ताह में, एक समाचार बहस (News Debate) के दौरान, नूपुर शर्मा ने सवाल पूछा था कि क्या वह भी इस्लाम के बारे में वैसे ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर सकती है, जिस तरह से लोग शिवलिंग और हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

इस्लामवादियों ने उन्हें धमकियां देना जारी रखा

तब से, पूर्व भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ डराने-धमकाने का अभियान बेरोकटोक जारी है, जिसमें घरेलू और विदेशी इस्लामवादी उनके खून के लिए बेताब हैं।

इसके बाद से उन्हें कई बार मौत के घाट उतारने या सिर काटने की धमकी दी जा चुकी है।

उनके खिलाफ भारत के विभिन्न राज्यों में कई FIR भी दर्ज की गई हैं। उन्होंने हालांकि कथित ईशनिंदा के बाद माफी मांग ली थी और उनकी पार्टी भाजपा (BJP) ने भी उन्हें निलंबित कर दिया था, मगर इसके बावजूद, कट्टर इस्लामवादियों ने उन्हें धमकियां देना जारी रखा है।

कई लोगों की ओर से धार्मिक कट्टरता (Religious Fanaticism) दिखाते हुए उन्हें जान से मारने वाले के लिए 20 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक के इनाम की घोषणाएं भी की जा चुकी हैं।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...