प्रशांत महासागर में पहली बार मिला रहस्यमयी Sea ​​Pen

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वॉशिंगटन: प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के तल में शोधकर्ताओं को एक रहस्यमयी जीव मिला है, जिसे देखकर वह हैरान हैं।

‘एक्सप्लोरेशन व्हीकल नॉटिलस’ ने इसे खोजा है। इस जीव का नाम ‘सोलुम्बेलुला सी पेन’ (Solumbellula Sea Pen) है।

समुद्र तल की 2,994 मीटर की गहराई में मिला

इस जीव का शरीर कांटेदार (Prickly) है। जब इसे देखा गया तो इसकी पूछ समुद्र तल से जुड़ी थी। आज से पहले प्रशांत महासागर में इसे नहीं देखा गया था।

समुद्र तल की 2,994 मीटर की गहराई में मिला यह ‘सी-पेन’ सामान्यत: अटलांटिक और हिंद महासागर में पाया जाता है।

शोधकर्ता अब पता लगाएंगे कि क्या ये प्रशांत महासागर में मिलने वाला पहला जीव है या फिर समुद्र का कोई नया जीव (new sea creature) है।

Share This Article