देश में मिले 14,830 नए संक्रमित, 36 की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह आठ बजे तक देश में Corona के 14,830 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 18,159 है। जबकि इससे 36 लोगों की Death हो गई।

24 घंटों में 4 लाख 26 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 32 लाख 46 हजार 829 हो गई है।

इस दौरान रिकवरी दर 98.47 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में Active Patients की संख्या एक लाख 47 हजार 512 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 26 हजार से ज्यादा Test किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 31 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article