रांची सिविल कोर्ट में National Lok Adalat 14 मई को, कई मामलों का होगा निपटारा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई 2022 को सिविल कोर्ट में किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नई दिल्ली) के निर्देश पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के संरक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची द्वारा आयोजन किया जायेगा।

डालसा के सचिव राकेश रंजन ने बुधवार को बताया कि व्यवहार न्यायालय रांची परिसर में सुबह 7:30 बजे से कार्य की समाप्ति तक अदालत का आयोजन होगा।

इसको लेकर अरुण कुमार राय, न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, छवि रंजन, उपायुक्त-सह-उपाध्यक्ष और एसके झा, वरीय पुलिस अधीक्षक-सह-सदस्य, (जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची) की ओर से सूचना जारी की गई है।

इस संबंध में सभी लोगों से कहा गया है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने मामलों को उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध कराकर सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त करें।

इस लोक अदालत में उत्पाद अधिनियम के केस , वन अधिनियम के केस, चेक बाउंस से संबंधित केस, श्रम एवं न्यूनतम मजदूरी केस, विद्युत अधिनियम के केस, बैंक ऋण से संबंधित केस, सभी प्रकार के दीवानी एवं फौजदारी मामले, राजस्व संबंधित मामले और सभी प्रकार के आपराधिक मामले का निष्पादन होगा।

Share This Article